Home / Uncategorized / मां रवि हरिहर बाबा आश्रम में सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्री राम कथा प्रवचन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा

मां रवि हरिहर बाबा आश्रम में सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्री राम कथा प्रवचन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी के अस्सी स्थित मां रवि हरिहर बाबा आश्रम में प्रख्यात कथावाचक प्रिया किशोरी जी के मुखारविंद से सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्री राम कथा प्रवचन के शुभारंभ पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने अस्सी घाट से गंगाजल कलश में भरकर भव्य शोभायात्रा में जय जय कार कर सम्मिलित हुए
शोभायात्रा में आश्रम की महंत पूज्य माताजी दीपा गुरु, कथावाचिका देवी प्रिया किशोरी जी संग आयोजक अनिल जैन, शैलेश जैन, तुषांत जैन, रुपाली जैन, तृषा जैन, कियान जैन,पीयूष जिन्दल, दिव्यांशु जिंदल कशिका जिंदल, शुभम सेठी कलश यात्रा में सम्मिलित होकर जय जयकार के नारे लगाते हुए घाट पहुंचकर गंगाजल लेकर आश्रम पहुंचे
कथा 8 मार्च से 14 मार्च 2026 चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *