Home / Uncategorized / प्रभुजन सेवा संस्थान ने किया नारी शक्ति का सम्मान

प्रभुजन सेवा संस्थान ने किया नारी शक्ति का सम्मान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी: प्रभुजन सेवा संस्थान एवं रानी भवानी जय नारायण शिक्षण संस्थान के द्वारा रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं “होली मिलन समारोह का आयोजन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न कराया गया।
जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती मीना चौबे (प्रदेश मंत्री कुटुम्ब प्रबोधन) विशिष्ट अतिथि- दयाशंकर मिश्रा, अतिथि- हरदत शुक्ला (वरिष्ट भाजपा कार्यकती) एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी पाठक ने किया ।
विषय स्थापना राजीव पांडेयजी एवं संयोजक सुश्री लक्ष्मी के द्वारा अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
उपस्थित हुये लोग डॉ० कल्पना डॉ.नलिनी पाठक, रजनी जयसवाल, साक्षी मेहरोत्रा, नीतू सिंह, वृजेश पाठक, रजनी एवं शिवम तिवारी रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद नीता मिश्रा जी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *