पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी महमूरगंज स्थित गणेश देवी मंदिर में पूर्व विधायक प्रत्याशी 390 कैंट सपा व प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा पूजा यादव (काशी पुत्री) द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, हर्बल गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां से खेली जाने वाली अद्भुत होली में वृंदावन की होली (फूलों की होली)की झलक देखने मिल रही थी,
उक्त मौके पर सपा नेत्री पूजा यादव (काशी पुत्री) ने बताया कि आज यहां गणेश मन्दिर में हरिकांतेश्वर महादेव भक्त मंडली द्वारा आयोजित होली मिलन में सभी सदस्यों बहनों द्वारा मिलकर गणेश जी के प्रांगण में गणेश पूजन वंदना के साथ
वृंदावन की फूलों वाली होली व प्रकृति प्रेम के अनुसार हर्बल गुलाल अबीर और गुलाब की पंखुड़ियो से होली खेली गई
गणेश वंदना के साथ शुरुआत हुआ होली मिलन समारोह में विभिन्न होली गीतों के साथ एक दूसरे पर गुलाल लगाकर झूमते दिखी , सभी के लिए गुझिया ,मिठाइयां ,नमकीन ,चिप्स के साथ ही सभी के लिए दिव्य ठंडी बनारसी ठंडाई की भव्य व्यवस्था की गई









