Home / Uncategorized / लक्ष्मी माता मंदिर स्थापना दिवस पर सैकड़ों महिलाओं को मिली साड़ी, गूंजा भक्ति का स्वर

लक्ष्मी माता मंदिर स्थापना दिवस पर सैकड़ों महिलाओं को मिली साड़ी, गूंजा भक्ति का स्वर

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर प्रबंधन की ओर से क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरित की गई, जिससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आए भक्तों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे वातावरण में सेवा और सद्भाव का भाव दिखाई दिया।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि सनातन परंपरा में सेवा और दान को विशेष महत्व दिया गया है, इसी भावना के साथ स्थापना दिवस पर यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नित्यानंद चौबे, संतोष चौबे, अशोक चौबे, अरविंद चौबे, बबलू चौबे, उमेश, सुनील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *