पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी हनुमान घाट मार्ग स्थित श्री कांची कामकोटीश्वर मन्दिर प्राङ्गण में श्री गुरुचरणसेवा समिति द्वारा कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133वाँ जयंती महोत्सव में सम्मिलित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त सम्पर्क प्रमुख एवं धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय महासचिव दीन दयाल पाण्डेय एवं डॉ लेखमणि त्रिपाठी विमल काशी विभाग धार्मिक सम्पर्क प्रमुख एवं धर्म संस्कृति संगम प्रान्त महासचिव ने ऐसे आयोजन को सनातन धर्म के विस्तार में महत्वपूर्ण कड़ी बताया
साथ ही युवा पीढ़ी को प्राचीन वेद पुराण माहात्म्य से जुड़ने का माध्यम कहा
साथ ही मौके पर पहुंचे शहर दक्षिणी के वर्तमान विधायक नीलकंठ तिवारी ने मंदिर में दर्शन पूजन कर शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया हुआ व ऐसे पुनीत कार्य में सम्मिलित होना अपना सौभाग्य बताया
जयंती महोत्सव में आज सांयकाल के समय नौका विहार का दिव्य आयोजन किया गया विभिन्न धार्मिक वाद्य यंत्रों पारंपरिक प्रतीक चिन्हों के साथ मंदिर से लेकर घाट तक सैकड़ो की संख्या में भक्ति भजन गाते हुए पहुंचे तदुपरांत नौका में बैठकर भजन कीर्तन करते नौका विहार में श्री श्री चन्द्रशेखरेंद्र सरस्वती स्वामीजी महाराज जी के पंचलोह विग्रह एवं आचार्य जी के पादुका का विशेष अर्चन एवं पूजन किया गया, नौके चारों वेदों का विशेष रूप से आष्टवधान सेवा समर्पित किया गया परमपूज्य श्री अमृतानन्द सरस्वती स्वामीजी महाराज जी के अध्यक्षता में शास्त्र सभा सम्पन्न हुई जल विहार यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थिति
श्री श्री अमृतानन्द सरस्वती स्वामीजी महाराज श्री नारायण घनपाठी ,वी. चन्द्रशेखर द्राविड़ घनपाठी व कौशिक शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि
परम पवित्र काशी नगरी में देवाधिदेव महादेव विश्वनाथजी के परम अनुग्रह एवं आदि शङ्कराचार्य परम्परागत मूलाम्नाय सर्वज्ञपीठ काञ्ची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री जयेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री शङ्करविजयेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री सत्यचन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी के आशीर्वाद से परमपूज्य प्रातःस्मरणीय तपोमूर्ति जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य)
जी का 133 वाँ जयन्ती महोत्सव संपन्न हो रहा है , मौके पर सैकड़ो की संख्या महिलाएं व पुरुष सम्मिलित हुए, कल कार्यकम का भव्य समापन होना है










