पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बलिया में आयोजित होगी। इस जनसुनवाई/समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की माननीय सदस्य सुनीता श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी। महिला आयोग की ओर से जिले की महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर जनसुनवाई/समीक्षा बैठक में भाग लें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।
महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव 11 मार्च को बलिया में करेंगी जनसुनवाई










