Home / Uncategorized / गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित को किया गया सुपुर्द

गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित को किया गया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर सी ई आई आर पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाईल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना भीमपुरा को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि आवेदक का मोबाइल बाजार जाते समय रास्ते में कही गिर गया था। जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की आनलाइन गुमशुदगी दर्ज करवा कर थाना भीमपुरा पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर सी ई आई आर पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त थाना भीमपुरा पुलिस द्वारा पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था। जिसके क्रम में सोमवार को थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक रवि वर्मा तथा कआ दुर्गेश विश्वकर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *