Home / Uncategorized / पांच फीट नीचे लटक रही तार, विद्युत विभाग से ग्रामीणों ने की शिकायत, नहीं हुआ समाधान

पांच फीट नीचे लटक रही तार, विद्युत विभाग से ग्रामीणों ने की शिकायत, नहीं हुआ समाधान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। विकास खंड बेलहरी क्षेत्र के ग्राम सभा कठहीं (बबुआपुर) में बिजली का तार जमीन से मात्र लगभग पांच छह फीट की ऊंचाई पर लटके जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में गांव के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से शिकायत दर्ज कराई है। जिसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से बबुआपुर गांव में जाने वाले बिजली
का तार काफी नीचे आ गया है। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार नीचे लटकने से आने-जाने वाले लोगों, खासकर बच्चों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में रामजी यादव, पप्पू कुमार गुप्ता, अजीत कुमार उपाध्याय और सोनू गुप्ता शामिल हैं। ग्रामीणों को अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया है। इस बाबत पूछे जाने पर जेई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, पता करके ठीक करा दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *