Home / Uncategorized / राष्ट्र के उत्थान के लिए महिलाओं का सम्मान नितांत आवश्यक: -सोनूदेव यादव

राष्ट्र के उत्थान के लिए महिलाओं का सम्मान नितांत आवश्यक: -सोनूदेव यादव

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को संगठन के जिला कार्यालय में रविवार की देर शाम सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें उचित अवसर दिया जाए तो वे समाज को सही दिशा और दशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक परामर्शदाता पूजा सिंह ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़कर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था के जिला समन्वयक सोनूदेव यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए महिलाओं का सम्मान नितांत आवश्यक है। बतलाया कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी कहा गया है –
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। इस अवसर पर सांची दुबे, अनामिका वर्मा, पलक शर्मा, अनु कुमारी, निधि वर्मा, पूजा वर्मा, शालू मिश्रा, सिंपी सिंह, साधना चौहान, संगीता यादव, शर्मिला सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सांची दुबे ने किया, जबकि अंत में जिला समन्वयक सोनूदेव यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *