Home / Uncategorized / सोनभद्र में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले, कई उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए

सोनभद्र में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले, कई उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित स्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षकों के प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं—

मनोज सिंह को थाना करमा से थाना अनपरा, जयराम सिंह को थाना करमा से थाना रामबरकोनिया, जयप्रकाश यादव को थाना शाहगंज से थाना विंढमगंज तथा दीनानाथ राम को थाना शाहगंज से थाना बीजपुर भेजा गया है।

अंजनी कुमार उपाध्याय और राजेश दूबे को थाना ओबरा से थाना शाहगंज, रामलोचन को थाना ओबरा से थाना अनपरा स्थानांतरित किया गया है।

विनोद कुमार सिंह को थाना कोन से थाना पन्नूगंज, रामगोविन्द यादव को थाना कोन से थाना रॉबर्ट्सगंज तथा शिवमोहन राय को थाना कोन से थाना बीजपुर भेजा गया है।
मनोज कुमार सिंह और बृजराज यादव को थाना जुगैल से थाना दुद्धी, जबकि बृज कुमार मिश्रा को थाना जुगैल से थाना बीजपुर स्थानांतरित किया गया है। मिट्टू प्रसाद राजभर और सुरेन्द्र यादव को थाना दुद्धी से थाना जुगैल भेजा गया है।

तेजबहादुर सिंह को थाना बभनी से थाना ओबरा, सुरेश चन्द्र यादव को थाना विंढमगंज से थाना शाहगंज तथा शेषनारायण पाण्डेय को थाना विंढमगंज से थाना घोरावल स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में राजेन्द्र प्रसाद यादव को थाना रॉबर्ट्सगंज से थाना घोरावल, काशीनाथ यादव को थाना रॉबर्ट्सगंज से थाना शाहगंज, भरत लाल यादव को चौकी नई बाजार से थाना करमा तथा ब्रह्मदीन यादव को चौकी काशीराम आवास से थाना करमा भेजा गया है।

वीरेन्द्र यादव को थाना चोपन से थाना ओबरा, राकेश प्रसाद को थाना चोपन से थाना दुद्धी तथा श्यामदेव यादव को थाना चोपन से थाना म्योरपुर स्थानांतरित किया गया है। सदरूज्जमा सिद्दीकी को थाना पन्नूगंज से थाना चोपन तथा शिववंदन यादव को थाना पन्नूगंज से थाना रॉबर्ट्सगंज भेजा गया है।

दीनानाथ सिंह को थाना रायपुर से थाना चोपन, सियाराम सिंह को थाना रामबरकोनिया से थाना करमा तथा बलिराम प्रसाद को थाना घोरावल से थाना चोपन स्थानांतरित किया गया है। अशोक कुमार सिंह को थाना घोरावल से थाना रामबरकोनिया और उमेश यादव को थाना घोरावल से थाना रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार को थाना म्योरपुर से थाना शक्तिनगर, श्रवण कुमार यादव को थाना बीजपुर से थाना घोरावल, रमाकांत पाल को थाना अनपरा से थाना कोन, मायाशंकर सिंह को थाना अनपरा से थाना जुगैल तथा राजेश कुमार सिंह यादव को थाना शक्तिनगर से थाना विंढमगंज स्थानांतरित किया गया है।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, स्वाट टीम, पीआरवी, यातायात कार्यालय तथा विभिन्न चौकियों में तैनात मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का भी आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *