Home / Uncategorized / मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी,11 घायल

मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी,11 घायल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप झुलनीपुर–निचलौल मार्ग पर अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
बताया गया कि निपानिया गांव से दो पिकअप श्रद्धालुओं को लेकर मदनपुर मंदिर जा रही थीं। अमड़ी पुल के पास एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
घायलों में नंदलाल, जालंधर, अभिषेक, रानी, ओमप्रकाश, कैलाश, भूटेली, प्रदीप, भुआल, मीरा और चंद्रावती शामिल हैं। चिकित्सकों ने ओमप्रकाश, भूटेली और प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *