पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
रामकोला, कुशीनगर
विकास खंड रामकोला के लक्ष्मीगंज स्थित एस.वी.एन. एकेडमी में मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक काफी प्रभावित हुए।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने चंद्रयान, ज्वालामुखी, वाटर एरो, मंदिर, सौर मंडल, घर आदि के मॉडल बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। प्रदर्शनी में सौम्या यादव, दीपशिखा, प्रज्ञा, ऑचल, आसरा खातून, अस्तुति गुप्ता, अश्वनी, उत्कर्ष, आकाश गुप्ता, दिव्यांश सिंह, रुद्रांश पांडेय, अर्श अंसारी, अनमोल तिवारी, शालू, अर्चिता, पलक सिंह, रितिका कुशवाहा, रोशनी पटेल, श्वेता, अदिति सिंह, अवंतिका पटेल, इशांत पासवान, आराध्या यादव और नैन्सी यादव सहित कई विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भविष्य की आजीविका और कौशल विकास से जुड़े मॉडल भी प्रदर्शित किए, जिनमें आदित्य गुप्ता, शीतल, उदय कुमार, सतेंद्र और विवेक सहित अन्य छात्र शामिल रहे।इस बाबत विद्यालय के निदेशक ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोट्स पब्लिक स्कूल पिपराइच के प्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव, मधुसूदन पांडेय, गोलू यादव (जिला पंचायत प्रत्याशी), फतेह बहादुर दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, सुरेंद्र कुशवाहा (ग्राम प्रधान, पिपरावर सिवान), आकाश पटेल (प्रधान प्रतिनिधि), दयावंत पांडेय, मुकेश सिंह, उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश राव, महन्त यादव और असलम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। उपस्थित शिक्षकों में अफसाना खातून, रेनू राय, सुशीला सिंह, शिप्रा मिश्रा, जान्हवी कुशवाहा, प्रिया गुप्ता, दिशा सिंह, आँचल तिवारी, खुशी त्रिपाठी, विनीता कुशवाहा, साहिबा खातून, साजिदा खातून, अफरीना खातून, अनामिका पांडेय, विपिन कुशवाहा, प्रिंस यादव, अनुज तिवारी, आदित्य कुमार, विनय पांडेय और दिवाकर पांडेय शामिल रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, नवाचार और वैज्ञानिक सोच से प्रभावित हुए अतिथि










