Home / Uncategorized / आगामी 15 मार्च को महराजगंज मे सुभासपा की ‘सामाजिक समरसता महारैली

आगामी 15 मार्च को महराजगंज मे सुभासपा की ‘सामाजिक समरसता महारैली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज।अब्दुल कलाम।
महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 को जनपद के धनेई स्थित सर्वोदय कॉलेज में एक विशाल ‘सामाजिक समरसता महारैली’ आयोजित करने जा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आगामी 15 मार्च को सामाजिक समरसता रैली के लिए निरीक्षण भवन धनेवा – धनेई में समीक्षा करते हुए डा0 अरविन्द राजभर।
तैयारियों की समीक्षा और शंखनाद का संदेश:
बैठक के दौरान डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि इस महारैली की शुरुआत भारतीय संस्कृति और एकता के प्रतीक के रूप में 100 से अधिक ब्राह्मणों द्वारा किए जाने वाले शंखनाद से होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने और ‘सामाजिक समरसता’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. राजभर ने कहा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े समाज के हक की लड़ाई लड़ती रही है। यह महारैली सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के हमारे संकल्प को और मजबूती देगी।” उन्होंने दावा किया कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के लोग भारी संख्या में जुड़ रहे हैं।महारैली के संपूर्ण प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। जनमानस में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।कार्यकर्ताओं से अपील:बैठक के अंत में डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे 15 मार्च को भारी संख्या में सर्वोदय कॉलेज पहुँचकर इस आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराजगंज की यह धरती सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *