पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, अब्दुल कलाम /महराजगंज /
महराजगंज कोतवाली थाना अंतर्गत शिकारपुर चौराहे की चौकी पर लगभग दो वर्षों तक शिकारपुर चौकी में अपनी सेवा देने के बाद चौकी प्रभारी अवधेश सिंह का स्थानांतरण 7 मार्च 2026 को होने पर स्थानीय पत्रकारों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर लोगों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित कर उन्हें चौकी फरेंदा के लिए रवाना किया।
बताया जाता है कि 5 मार्च 2024 को शिकारपुर चौकी का कार्यभार संभालने वाले चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था और विश्वास को नई ऊर्जा मिली।
विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि अवधेश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्षता, स्पष्टता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान और लगाव रहा।
इस अवसर पर पत्रकार मार्कण्डेय दूबे, श्यामसुंदर गौण, कैलाश सिंह, विपिन सिंह और सोनू मोदनवाल सहित चौकी क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक रघुवंश सिंह, सन्नी गौण, रामनिवास वर्मा, रवि गुप्ता, राजकुमार, सोनू वर्मा, राहुल वर्मा ,विनोद ,रंजय आदि ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विदाई के समय माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफलता की कामना की।
इस मौके पर अभिजीत सिंह, विक्रम, बिकाऊ, योगेंद्र, अरविंद, विनोद, अनूप, सुनील सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे और विदाई समारोह में भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को भावभीनी विदाई










