पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में मृतक किशोर के घर से 200 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में पड़े चौकी पर किशोर का खून से लतपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लग गई। घटनास्थल पर एएसपी समेत कई थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। लेकिन मंगलवार की सुबह में उसके शव मिलने की सूचना मिली है। बबुआपुर कठही के दक्षिण मठिया के पास बगीचे में पड़े चौकी पर किशोर का शव मंगलवार की सुबह एक युवक ने देखा तो उसने बगीचे के मालिक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रितेश उर्फ नक्का यादव (15) पुत्र नंदजी यादव के रूप में हुई। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की मां सोनी देवी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी कृपा शंकर, बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय, दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल, रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और दोकटी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बता दें कि मृतक सात बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इनमें पांच बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। उसके पिता गांव में रहकर खेती और पशुपालन का कार्य करते हैं। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर का कहना है कि घटना की हर बिंदु से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बागीचा में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस










