पूर्वांचल राज
क्षेत्रीय खेल कार्यालय और वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 मार्च 2026 को डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवा पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं बालकों के फ्री-स्टाइल वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम तक के पहलवान हिस्सा ले सकेंगे।
इसके अलावा बालकों के ग्रीको-रोमन वर्ग में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम तक के भार वर्ग तय किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
आयोजन से संबंधित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे से खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा, जबकि 14 मार्च को सुबह 9:00 बजे से कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत होगी।
प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी गोरख यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वाराणसी कुश्ती संघ से संपर्क कर सकते हैं।
संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मंच देना और कुश्ती खेल को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है।










