Home / Uncategorized / श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133वाँ जयंती महोत्सव का भव्य समापन

श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133वाँ जयंती महोत्सव का भव्य समापन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी हनुमान घाट मार्ग स्थित श्री कांची कामकोटीश्वर मन्दिर प्राङ्गण में श्री गुरुचरणसेवा समिति द्वारा आयोजित कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133वाँ जयंती महोत्सव का भव्य समापन किया गया
आज सर्वप्रथम प्रातःकाल में गणपती हवन हुआ उसके बाद जो है आवहंती होम ,आयुष्य होम तथा श्री सूक्त हवन हुआ इसके बाद ग्यारह आवरती श्री रुद्र बोलकर महारुद्र हवन ,नवग्रह हवन व चंडी हवन सप्तशती के द्वारा 28 द्रव्यों के द्वारा अनंत भट गुरुजी के नेतृत्व में चंडी हवन हुआ, भव्य पूर्णाहुति परमपूज्य अमृतानंद सरस्वती स्वामी जी के दिव्य सानिध्य में अनेक भक्तों के मध्य हुआ , भोजन प्रसाद वितरण हुआ
सायंकाल में भव्य शोभा यात्रा हनमान घाट पुरे क्षेत्र में हुआ परमाचार्य जी के पंचलोह विग्रह का पालकी पर भगवान विराजमान थे और पुरे हनमान घाट में यात्रा हुआ उसके बाद यात्रा होने के पश्चात जो भी विद्वान इस कार्यकम में सम्मिलित उनका सम्मान परमपूज्य अमृतानंद सरस्वती स्वामी जी के दिव्य सानिध्य में हुआ
धन्यवाद ज्ञापन कांची कामकोटि मठ के शाखा के काशी शाखा के प्रबंधक वी एस सुब्रह्मण्यम मणि जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री गुरुचरण सेवा समिति के नारायण घनपाठी, वी चंद्रशेखर द्रविड़ घनपाठी , के कौशिक शर्मा , लोकेश जी आदि उपस्थित रहे
महाआरती और प्रसाद के साथ ही विश्व मंगल की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *