Home / Uncategorized / गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर/निचलौल के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी हरेंद्र निषाद (26) पुत्र मिठाई निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम हरिहरपुर स्थित नहर पुलिया (लम्हुआ के पास) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी से जुड़े मामलों में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2025 में भी गाली-गलौज, धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज है। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *