Home / Uncategorized / सोनभद्र: पिपरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार को बदनाम करने के लिए फर्जी ऑडियो वायरल, जांच शुरू

सोनभद्र: पिपरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार को बदनाम करने के लिए फर्जी ऑडियो वायरल, जांच शुरू

सोनभद्र: पिपरी रेंज में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक फर्जी ऑडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यह ऑडियो तैयार कर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उक्त ऑडियो के माध्यम से वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार की छवि धूमिल करने के साथ-साथ अनुचित लाभ और धन उगाही करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी व्यक्ति की झूठी या फर्जी ऑडियो-वीडियो बनाकर उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी भ्रामक या अपुष्ट ऑडियो/सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। साथ ही लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की भी अपील की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद फर्जी ऑडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *