पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
कौवापुर गांव निवासी शिक्षामित्र शेख मुहम्मद असगर (49) की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शेख मुहम्मद असगर प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी बीईओ द्वारा एसआईआर कार्य के तहत भाग संख्या 363 पंचायत भवन बहरामपुर में लगाई गई थी। इसी दौरान करीब 13–14 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने विद्यालय से 24 और 25 फरवरी को अवकाश ले लिया।
परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पहले न्यू सहारा हॉस्पिटल कजाकपुरा में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीलिया से ग्रसित बताया और इलाज शुरू किया। लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल ले गए ।जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।










