Home / Uncategorized / उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह लोकनिर्माण विभाग के प्रांगण में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भारत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ एवं विशिष्ट अतिथि पद्म नाथ त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ,शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , शैलेंद्र शुक्ला महामंत्री, विशिष्ट नारायण तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, सुरेश यादव महामंत्री,उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश,विजय मिश्रा उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्षता रामचंद्र गुप्ता जिलाध्यक्ष एवं संचालन उमेश बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया एवं गुलाब की पंखुड़ियां से उपस्थित सभी आगंतुक एवं अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में संगठन में भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी वक्ताओं ने जोर दिया और कहा कि हमारी यही एकता और जनहित में सेवा भाव से किए गए कार्य के ही दृष्टिगत सरकार के ध्यानाकर्षण से ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मृतक संवर्ग को समाप्त कर पुनर्जीवित कर नियुक्तियां करने की आशा एवं विश्वास संगठन को है और पूरी उम्मीद लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हैं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी सर्वश्री समसुल आरफीन विपिन श्रीवास्तव जगदीश प्रसाद श्रीकांत पांडे सीताराम अशोक सिंह दीपेंद्र श्रीवास्तव सुभाष सिंह राजेश्वर पांडेय जय राज सिंह एस डी मिश्र अवध नारायण पाण्डेय, सुधीर कुमार, बाला सरकार देवी शंकर श्रीवास्तव बी एन यादव शेखर भट्ट कुतुबुद्दीन सोती सोनकर सिद्धनाथ झा शिवकुमार तिवारी प्रमोद कुमार पारसनाथ विजय मिश्रा सुरेश कुमार श्रीवास्तव श्याम सुंदर यादव मंगरु प्रसाद श्रवण कुमार मोहनलाल प्रभु नाथ महतो रविंद्र उपाध्याय नूरुल हसन जीउत राम जवाहर यादव परशुराम को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह के साथ साथ सर्वश्री निर्भय नारायण सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह राम बदन यादव अनुरुद्ध पांडेय कृष्ण कुमार चंद्रशेखर यादव हरिश्चंद्र सविता पाल रामदेव यादव संतोष शर्मा अरविंद जायसवाल दीना यादव बाबूलाल मौर्य बच्चे लाल राकेश राय विजय श्रीवास्तव प्रवीण वर्मा मनोज कुमार राकेश सिंह संजय सोनकर पारस विजय यादव आदि पदिधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख रूप से उपस्थित आगंतुकों के साथ साथ उपस्थित समस्त मिडिया बन्धुओं का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *