Home / Uncategorized / रौनक का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रौनक का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी है। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में पकड़े गए अरोपी ने अपना नाम व पता आरोपी मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी जनपद बलिया बताया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 10 मार्च की रात लगभग एक बजे हल्दी थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर मुडाडीह-सोनवानी रोड पर हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में बदमाश मनोज यादव (पुत्र शिवधारी यादव, निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी, बलिया) के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश मनोज यादव 9 मार्च की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव (पुत्र नंदजी यादव, निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी, जनपद बलिया) की हत्या करके फरार हो गया था। घायल बदमाश मनोज यादव को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजू कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेका. राकेश पाल, हेका. बृजेश कुमार यादव, सिपाही पंकज विश्वकर्मा, सिपाही दीपक गुप्ता, सिपाही कृष्णा यादव, सिपाही बब्लू रैना और सिपाही संजय यादव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *