Home / Uncategorized / निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई, 40 मामलों की हुई सुनवाई

निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई, 40 मामलों की हुई सुनवाई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर सुनीता श्रीवास्तव ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में कुल 40 प्रकरण सामने आए, जिनमें पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामले शामिल रहे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, सीडीपीओ सिकंदरपुर सहित महिला कल्याण विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *