Home / Uncategorized / नरही व स्टेडियम ने जीता वॉलीबाल का फाइनल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया उद्घाटन

नरही व स्टेडियम ने जीता वॉलीबाल का फाइनल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया उद्घाटन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताब पर नरही एवं स्टेडियम ने कब्जा जमाया। बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई एक दिवसीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल में नरही ने स्टेडियम को 25-21, 22-25, 25-16 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में स्टेडियम ने सनबीम स्कूल बलिया को 23-25, 20-15, 25-20, 25-17, 15-11 से मात दिया। प्रतियोगिता में कुल आठ बालक एवं चार बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप की विजेता उत्तर प्रदेश बालक वॉलीबाल टीम के मैनेजर नीरज राय एवं कोच सचिन पूनिया को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, राम कुमार यादव, अजितेश सिंह, मृत्युंजय पाठक एवं यशवंत पांडे आदि ने निभाई। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अजय राज सिंह, रोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडे, चंद्रभानु सिंह, मोहम्मद गयासुद्दीन आदि उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *