Home / Uncategorized / ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/सिंदूरिया।
जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भेड़िया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें भेड़िया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश प्रकाश यादव द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई। ऑडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंदुरिया पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपित ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *