Home / Uncategorized / स्टॉक पर्याप्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम मंगला प्रसाद सिंह

स्टॉक पर्याप्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम मंगला प्रसाद सिंह

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर एक-दो दिन में मिलने वाले सिलेंडर के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कुछ पर ताला लटका मिला।उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत है कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं, जिससे नई बुकिंग प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी इलाकों की तुलना में अधिक लंबी कतारें देखी जा रही हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लगा है। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता ने कहा कि उसने अभी तक ब्रश भी नहीं किया है और सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़ा है। उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग जैसे नियमों की पूरी जानकारी न होने से भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ अवैध भंडारण और वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने जनता से खाड़ी युद्ध के दौरान फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *