पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय बलिया के द्वारा आयोजित जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर की टीम ने कब्जा जमाया। उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल तथा स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ने 5-1 से जीत दर्ज किया। दूसरा मुकाबला ज्ञानपीठका स्कूल और सोहाव के बीच खेला गया, जिसमें सोहाव 4-1 से विजेता रहा। बृहस्पतिवार को ही एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और फुटबाल के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को जनपदीय बैडमिंटन एवं हॉकी की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल का मुकाबला बलिया इलेवन तथा सोहाव इलेवन के मध्य खेला गया, जिसमें सोहाव ने बलिया को 4-9 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य ट्रेजरी अधिकारी आनंद दुबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका अमल कुमार कुंवर, अजीत सिंह तथा चंद्रकांत राय आदि ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया।
सोहांव ने जीता जनपदीय फुटबाल का खिताब










