Home / Uncategorized / उपनिरीक्षक भर्ती, रेल प्रशासन द्वारा 13 मार्च से 15 मार्च, तक तीन परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन

उपनिरीक्षक भर्ती, रेल प्रशासन द्वारा 13 मार्च से 15 मार्च, तक तीन परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पर्दा पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आगमन हेतु रेल प्रशासन द्वारा 13 मार्च से 15 मार्च, तक तीन परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जायेगा । गाड़ी के संचालन का समय, ठहराव एवं तिथि निम्न प्रकार है। गाड़ी सं-05179 छपरा-प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष गाड़ी 13 एवं 14 मार्च, को छपरा से 18:30 बजे प्रस्थान कर बलिया से 19:35 बजे,गाजीपुर सिटी से 21:20 बजे,वाराणसी से 23:00 बजें,बनारस से 23:20 बजे दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00:40 बजे छूटकर 02:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी । वापसी यात्रा 14 मार्च, को में गाड़ी सं 05180 प्रयागराज रामबाग-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 09:45 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 11:15 बजे,बनारस से 13:20 बजे,वाराणसी जं से 13:40 बजे,गाजीपुर सिटी से 15:01 बजे, बलिया से 16:10 बजे छूटकर 17:45 बजे छपरा पहुंचेगी । वापसी यात्रा 15 मार्च, को में गाड़ी सं 05180 प्रयागराज रामबाग-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 18:25 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 19:25 बजे,बनारस से 21:05 बजे,वाराणसी जं से 21:25 बजे,गाजीपुर सिटी से 23:05 बजे दूसरे दिन बलिया से 01:15 बजे छूटकर 03:50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह गाड़ी आई सी एफ सी बी सी रेक से संचालित होगी। मेमू रेक से संचालित गाड़ी सं-05192 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 13 ,14 एवं 15 मार्च को आजमगढ़ से 14:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 14:55 बजे,भटनी से 16:30 बजे, देवरिया सदर से 16:55 बजें बजे छूटकर 18:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 13 ,14 एवं 15 मार्च को गाड़ी सं 05191 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20:00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20:58 बजे,भटनी से 21:25 बजे,मऊ से 22:55 बजे छूटकर दूसरे दिन 00:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी । मेमू रेक से संचालित गाड़ी सं 05185 गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी 13 ,14 एवं 15 मार्च,2026 को गोरखपुर से 20:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20:58 बजे,भटनी से 22:05 बजे,मऊ से 23:45 बजे छूटकर दूसरे दिन 02:30 बजे बलिया पहुंचेगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *