Home / Uncategorized / राज्य महिला आयोग अध्यक्ष आज सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष आज सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

पूर्वांचल राज्य, सोनभद्र

सोनभद्र । अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डॉ0 बबिता सिंह चौहान का आज जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 09ः30 बजे प्रतिभाग करेगी, इसके पश्चात सर्किट हाउस में जनपद में महिलाओं की उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जन सुनवाई करेंगीं । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात सर्किट हाउस सभागार में महिलाओं का सम्मान गोद भराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी, इसके पश्चात अपरान्ह 01ः30 बजे प्रेस वार्ता करेंगी, इसके पश्चात मॉ वैष्णों माता मंन्दिर डाला में दर्शन व पूजन करेगीं इसके पश्चात जिला करागार महिला बन्दीगृह का निरीक्षण करेगी तद्द पश्चात अपने गनतब्य को प्रस्थान करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *