Home / Uncategorized / आत्मनिर्भरता की ओर कदम: म्योरपुर में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल बैच में प्रवेश शुरू

आत्मनिर्भरता की ओर कदम: म्योरपुर में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल बैच में प्रवेश शुरू

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

(सोनभद्र): म्योरपुर क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ-साथ किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केंद्र के मोबिलाइजर प्रमुख बुद्धिनारायण ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, खासकर लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाना है।

कंप्यूटर प्रशिक्षण: प्रशिक्षक उमेश कुमार के अनुसार विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी के साथ फंडामेंटल, ऑपरेटिंग सिस्टम, नोटपैड, वर्डपैड, एमएस ऑफिस, इंटरनेट, टैली, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे सॉफ्टवेयर में दक्षता दी जाती है।

सिलाई प्रशिक्षण: प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में पेपर कटिंग, कपड़ा कटिंग, हाथ और मशीन से सिलाई के साथ बेबी फ्रॉक, अम्ब्रेला फ्रॉक, कुर्ती, स्कर्ट, कुर्ता-सलवार आदि तैयार करने की विधि सिखाई जाती है।

इससे महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं।
ब्यूटीशियन कोर्स और किसान प्रशिक्षण: ब्यूटीशियन कोर्स में सौंदर्य और मेकअप से जुड़ी बुनियादी और उन्नत तकनीकें सिखाई जाती हैं। वहीं, किसानों को आधुनिक खेती और कृषि तकनीक की जानकारी दी जाती है।

बुद्धिनारायण ने क्षेत्र के इच्छुक युवक-युवतियों और महिलाओं से अपील की है कि वे इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए अप्रैल बैच में प्रवेश लें और अपने भविष्य को संवारें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *