चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र की पुलिस व सब इंस्पेक्टर अजय यादव की सक्रियता दिखाते हुए चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी लगातार कर रही है।
ताज़ा घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई:
बबुरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी व गुम हुए 15मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
बबुरी पुलिस द्वारा लगातार खोए हुए फोन को ट्रैक करके वापस लौटाने का काम किया जा रहा है।
सब इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया
अगर आपका मोबाइल भी चोरी या गुम हो गया है:
FIR दर्ज कराएं: सबसे पहले नजदीकी थाने में या ऑनलाइन FIR दर्ज कराएं।
CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करें: भारत सरकार की वेबसाइट (ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल को ब्लॉक कराएं, ताकि उसका दुरुपयोग न हो और पुलिस उसे ट्रैक कर सके।
IMEI नंबर: अपने पास मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें।
बबुरी पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है और चोरी के फोन की बिक्री पर भी लगाम लग रही है।










