पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
सेवापुरी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के (बहरा) पंपापुर गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपना दल (एस) की मासिक बैठक उत्तरी जोन के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए रोहनिया विधायक डा.सुनील पटेल ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठन की मजबूती की कसौटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही पंचायत चुनाव में योग्य और मजबूत प्रत्याशियों को जिताने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दशमी पटेल,बेचू पटेल,महेंद्र पटेल, लालजी पटेल, जय प्रकाश पटेल, विनोद पटेल नीरज देहाती, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।










