Home / Uncategorized / नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन 10 मार्च 2026 को घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला, तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दी।
पीड़ित का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस से बहन की बरामदगी तथा आरोपित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *