पूर्वांचल राज्य ब्यूरो। महाराजगंज, अब्दुल कलाम।महाराजगंज जनपद मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से महा महिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया उन्होंने सरकार पर टिका हमला बोलते हुए कहा कि पूरे देश में रसोई और व्यावसायिक गैस की कील्लत से आम लोग तरस्त है. लेकिन सरकार हकीकत स्वीकार करने की बजाय पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रही है उन्होंने आरोप लगाया कि देश स्तर पर प्रधानमंत्री और प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के साथ ही जिले के अधिकारी भी लगातार स्थिति को सामान्य बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मांग की गई की जिले में तत्काल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए कालाबाजारी पर शक्ति से अंकुश लगाया जाए और गैस एजेंटीयों की मनमानी पर रोक लगाई जाए साथी जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबी भी तय की जाए. इस प्रदर्शन के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामलाल यादव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव प्रणय गौतम सुमन ओझा बिंद्रेश कनौजिया नौशाद आलम संतोष कृष्ण त्रिपाठी पूर्व विधायक श्रीपत आजाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
समाजवादी पार्टी गैस संकट पर हल्ला बोल सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता.










