पूर्वांचल राज्य ब्यूरो. महराजगंज,अब्दुल कलाम
महराजगंज,उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा–2026 के मद्देनज़र जनपद मुख्यालय महराजगंज में दो दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और जाममुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए 14 और 15 मार्च (शनिवार व रविवार) को कस्बा क्षेत्र में भारी व कॉमर्शियल वाहनोंk के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 14 और 15 मार्च को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक महराजगंज कस्बे में भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।
नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट इस प्रकार हैं—सिन्दुरिया,शिकारपुर,झनझनपुर,
पकड़ी चौकी।पुलिस प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर महराजगंज में ट्रैफिक अलर्ट, 14–15 मार्च को भारी वाहनों की एंट्री पर रोक









