पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस की मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि राजू प्रजापति निवासी मेरू राय का पुरा द्वारा शादी का झांसा देकर करीब 07 वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। वादिनी द्वारा शादी करने की बात कही गयी तो राजू प्रजापति ने शादी करने से इंकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया था। इस सम्बन्ध में रसड़ा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु टीमें लगा दी गयी थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपने हमराह रविंद्र यादव के क्षेत्र में थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजू प्रजापति पुत्र हरिहर प्रजापति निवासी मेरू राय का पुरा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब (26) वर्ष को रेलवे स्टेशन रसड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार










