पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर बलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सड़क मार्ग से होते हुए दुबहर थाने तक जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें स्वयंसेवकों के द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा यातायात के नियमों के बारे मे लोगों को बताया इसके साथ ही साथ जेब्रा क्रासिंग को पार करते समय सावधानी बरतने के बारे में लोगों को बताया गया तथा जब रेलवे क्रासिंग बंद हो तब ट्रैक पर नहीं करना चाहिए इत्यादि विषय पर लोगों को बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिला महिला सशक्तिकरण के बारे में डॉक्टर शकुंतला श्रीवास्तव मैडम ने अपने विचार प्रस्तुत किया तथा डॉ अभिषेक आर्ष जी ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उनसे जुड़े हुए पहलुओं के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी इसके साथ ही साथ अभिषेक गुप्ता जी के द्वारा स्वयंसेवकों को सामाजिक जीवन के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार सान्याल के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंबुज कुमार के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस सुरक्षा जागरूकता अभियान










