Home / Uncategorized / पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय कर्मचारी संघ के होली मिलन समारोह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव को फूल माला व समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया और इस मौके पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकता का संकल्प लेकर कहा कि कर्मचारी समस्याओं के लेकर जब कभी परिषद/महासंघ का आह्वाहन होगा जनपद के सभी संगठन एक होकर संघर्ष करेंगे तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर भाई चारा का संदेश दिया। समारोह में प्रमुख रुप से सर्वश्री गया प्रसाद यादव, अध्यक्ष,नीरज श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार राम, राजेश सिंह, सुनील सिंह मंत्री राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ,रामबदन यादव, जिलाध्यक्ष शमसेर अली मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, महेंद्र प्रसाद, अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद,शोभनाथ, जगदानंद पाठक आदि दर्जनों संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *