Home / Uncategorized / भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ नौ दिवसीय श्री राम कथा

भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ नौ दिवसीय श्री राम कथा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

चंदौली जनपद अंतर्गत विकास खंड साहबगंज के ग्राम पंचायत तियरा में 21 कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन का शुभारंभ गया।
यह श्री राम कथा ग्राम पंचायत के ही राम भक्त आयोजकों के द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया है।
कथाकार रश्मि मिश्रा के मुखारविंद से श्री राम भक्तों को श्री राम के कथा रस गंगा में स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ । श्री राम कथा के आयोजको द्वारा कथाकार रश्मि मिश्रा को आदर सहित सम्मानजनक तरीके से अतिथि देवो भव की तर्ज पर सम्मान करते हुए उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक ले जाया गया।
श्री राम भक्त बड़े ही भक्ति भाव से कथा पंडाल में पहुंचकर श्री राम कथा का आनंद ले रहे हैं।
श्री राम कथा की यह परंपरा ग्राम पंचायत के श्री राम भक्तों द्वारा लगभग 10 वर्षों से चली आ रही है।
कथावाचक रश्मि मिश्रा के द्वारा संगीत वाद्य यंत्रों के माध्यम से श्री राम कथा का प्रसंग श्री राम भक्तों को बड़े ही भावपूर्ण प्रस्तुति के द्वारा सुनाया जा रहा है।
उन्होंने अपने कथा प्रसंग में भक्तों को यह बताया कि राम की भक्ति ही मनुष्य जीवन को मोक्ष के मार्ग तक ले जा सकती है और कोई दूसरा रास्ता नहीं है अतः आप सभी अपने जीवन में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों को अपनाए जिससे आपका जीवन धन्य हो जाए। q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *