Home / Uncategorized / राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत फील्ड डे गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत फील्ड डे गोष्ठी आयोजित

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड के दौलतिया गांव में शुक्रवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत फील्ड डे गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती तथा विभिन्न फसलों की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को भी अपनाना आवश्यक है। इससे लागत कम होगी और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमितेश कुमार सिंह ने किसानों को गेहूं की आधुनिक खेती और उससे जुड़ी उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह ने चना और मटर की खेती के वैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बेहतर उत्पादन के उपाय बताए।
प्रगतिशील कृषक उदय भान सिंह ने प्राकृतिक और जैविक खेती के लाभ बताते हुए किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार सिंह ने किसानों से 31 मार्च से पहले फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील करते हुए बताया कि भविष्य में किसानों को मिलने वाले सभी कृषि निवेश इसी रजिस्ट्री के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
सॉलिडरिडाड के क्लस्टर इंचार्ज राम कुमार पटेल ने सरसों की खेती की बारीकियों तथा सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बीटीएम शिवराम पटेल, एटीएम संदीप कुमार एवं मोहित सिंह, प्राविधिक सहायक श्याम बिहारी मौर्य, हिमांशु कुमार, गौतम कुमार, आशीष सिंह सहित कृषक विनय कुमार, देवराज, कमलेश, उदयभान, राजाराम पटेल, रेखा सिंह, फुलमनी, गीता देवी समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार ने सभी कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *