पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट वाराणसी में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित राज्य निधि योजना के अंतर्गत “दिव्य कला कौशल प्रदर्शिनी” तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश नरेन्द्र कश्यप व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,
मौके पर राधा सिंह (सदस्य राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश) ने बताया कि दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी दिव्यांग जनों के लिए आत्मनिर्भर व स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्तम प्लेटफॉर्म है इस अवसर पर दिव्यांग जनों एवं उनके अभिभावकों, शिक्षकों, संस्थाओं के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही।










