पूर्वांचल राज्य
क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी और वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 मार्च 2026 तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 मार्च को भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा पाल (सिगरा) ने प्रथम तथा राधिका कुमारी (सिगरा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम में रेशमा यादव (गया सेठ) प्रथम और खुशी शर्मा (सिगरा) द्वितीय रहीं। 55 किलोग्राम में रचना (सिगरा) प्रथम और शिवांगी (सिगरा) दूसरे स्थान पर रहीं। 57 किलोग्राम में खुशबू कुमारी (सिगरा) ने पहला तथा प्रज्ञा सिंह (सिगरा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। 59 किलोग्राम में करिश्मा त्रिपाठी (सिगरा) प्रथम और कोमल पटेल (सिगरा) द्वितीय रहीं। 62 किलोग्राम वर्ग में आराध्या (सिगरा) ने पहला और नंदिनी सिंह (सिगरा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सृष्टि यादव (सिगरा) प्रथम और अनुष्का (सिगरा) द्वितीय स्थान पर रहीं।
बालक फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम में श्यामलाल (नैपुरा) ने प्रथम और अरुण (गया सेठ) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम में सुंदरम यादव (मुगवार) प्रथम तथा आर्यन (नैपुरा) द्वितीय रहे। 65 किलोग्राम में दिव्यांश पाल (नैपुरा) प्रथम और प्रिंस यादव (गया सेठ) दूसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम में मनोहर यादव (नैपुरा) ने पहला और लालू यादव (नैपुरा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। 74 किलोग्राम में आयुष यादव (बरेका) प्रथम और अनिकेत यादव (बरेका) द्वितीय रहे। 79 किलोग्राम में नितेश पाल (मुर्दाहा) प्रथम तथा अश्वनी (गया सेठ) द्वितीय रहे। 86 किलोग्राम में प्रबल यादव (बरेका) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि किशन सोनकर (सिगरा) दूसरे स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु यादव (गया सेठ) प्रथम और अवध यादव (नैपुरा) द्वितीय रहे।
बालक ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किलोग्राम में अरुण कुमार (गया सेठ) ने पहला और राजकुमार (नैपुरा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम वर्ग में शिवम यादव (सिगरा) प्रथम और पीयूष यादव (सिगरा) द्वितीय रहे। 63 किलोग्राम में यशपाल (सिगरा) ने पहला और हिमांशु पाल (सिगरा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम में मनीष यादव (सिगरा) प्रथम और अनुकल्प यादव (गया सेठ) द्वितीय रहे। 72 किलोग्राम में अंशुमन यादव (सिगरा) प्रथम तथा विशाल यादव (छित्रामपुर) दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका अरविंद यादव, सुभाष यादव, संजय पाल “बाबा”, अशोक यादव, सुनील यादव, विशाल यादव, उमेश यादव, दिव्यांश सिंह और नाथूराम यादव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन तथा अतिथियों का स्वागत और सम्मान वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरख यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” सहित सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान।










