Home / Uncategorized / अतिक्रमण हटाने पर बवाल: आशा कार्यकर्ता जेसीबी के आगे लेटी, ग्राम प्रधान समेत 6 पर केस दर्ज

अतिक्रमण हटाने पर बवाल: आशा कार्यकर्ता जेसीबी के आगे लेटी, ग्राम प्रधान समेत 6 पर केस दर्ज

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के खेतलपुर गांव में सरकारी बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम का जमकर विरोध ग्रामीणों ने किया।आरोप है कि हौसिला देवी (आशा कार्यकर्ता) जेसीबी के आगे लेटकर विरोध करने लगीं। इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली।नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह की तहरीर पर विजयशंकर, रमाशंकर, साहिल, विनोद और ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *