Home / Uncategorized / जूनियर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

जूनियर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित जूनियर बालक एवं बालिका जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 मार्च 2026 को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपक झा एवं श्रीकांत पांडेय की उपस्थिति में हुआ। मुकाबलों के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं बनारस बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ.नीलू मिश्रा ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता के संचालन में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव जनार्दन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेफरी एवं जज की जिम्मेदारी नित्यानंद प्रधान, राहुल यादव, राजकुमार चौरसिया, बृजेश मौर्य, रवि पांडेय, मनोज कुमार प्रजापति, संतोष कुमार राय तथा अरविंद पांडेय ने निभाई।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले 15 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे।

बालक वर्ग – भार वर्ग अनुसार विजेता (फाइनल में प्रवेश)
44–46 किग्रा शनि यादव, प्रतीक चक्रवर्ती
46–48 किग्रा ऋषभ शर्मा
48–50 किग्रा कृष्ण गुप्ता
50–52 किग्रा रेयांश यादव
52–54 किग्रा श्री दयाल यादव और आशीष सिंह
54–57 किग्रा और सिंह चौहान
57 किग्रा विवेक पाल, रामकृपाल सिंह
57–60 किग्रा शिवम यादव, समराला गुप्ता
60–63 किग्रा हर्ष यादव
63–66 किग्रा तेजस प्रताप सिंह
75–80 किग्रा रुद्रा पांडे

बालिका वर्ग –
44–46 किग्रा संतोषी पाल, साक्षी तिवारी
46–48 किग्रा अनुष्का पांडे, आराध्या मौर्य
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। अब खेल प्रेमियों की निगाहें 15 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां जिले के सर्वश्रेष्ठ जूनियर मुक्केबाजों के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *