Home / Uncategorized / एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी पहुंचे परीक्षा केंद्र, कंट्रोल रूम एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था जांची

एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी पहुंचे परीक्षा केंद्र, कंट्रोल रूम एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था जांची

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज तथा गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां हो रही गतिविधियों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में जाकर चल रही परीक्षा की स्थिति देखी तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से बायोमेट्रिक व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने यह भी जानकारी ली कि परीक्षा में कुल कितने परीक्षार्थी उपस्थित हुए और कितने अनुपस्थित रहे। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए जिम्मेदार कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *