Home / Uncategorized / राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस स्वच्छता जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस स्वच्छता जागरूकता अभियान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तथा सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्म गीत स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चयनित ग्रामसभा भड़सर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा चयनित बस्ती भरसड में साफ – सफाई किया गया तथा पर्यावरण को किस प्रकार स्वच्छ बनाए रखें इस विषय पर लोगों को जागरूक किया गया,इसके साथ ही साथ स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम भड़सर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों को शिविर स्थल पर भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कन्या प्राथमिक विद्यालय भड़सर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वछता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के वरिष्ट प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार तिवारी के द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर स्वयंसेवकों को सारगर्भित शब्दों में व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नुक्कड़ नाटक, भाषण, राष्ट्रीय गीत, भजन,संगीत, एवं नृत्य इत्यादि थे। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार सान्याल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अम्बुज कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *