Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक ने सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह अपने फोर्स द्वारा शनिवार को जनपद के परीक्षा केन्द्र जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मे तैनात अधिकारी कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त परीक्षा को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ किया जा चुका है । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया जा चुका है एवं भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *