पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज, 14 मार्च। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, मथुरानगर-आनंदनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज सातवें दिन प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर पर भव्य समापन हुआ। ‘गौतम बुद्ध ईकाई’, ‘अटल बिहारी वाजपेयी ईकाई’ एवं ‘स्वामी विवेकानंद ईकाई’ के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा भोजन का प्रबंध भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि शिविर में ग्रहण किए गए सामाजिक कार्यों को जीवन में उतारें। मुख्य अतिथि ला.ब.शा. स्मा. पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. राम पांडेय ने एनएसएस ध्येय वाक्य ‘नाट मी बट यू’ के बहुआयामी पक्षों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा पांडेय ने समाज नेतृत्व का आह्वान किया, जबकि डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि युवा एनएसएस से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न तथा अधिकारियों ने अंगवस्त्र भेंट किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भुवाल सिंह, रंजना (देशभक्ति गीत), केदारनाथ, मुस्कान, दीप्ति, रामसूरत, आदर्श, सुकन्या, ज्योति, नेहा, खुशी, प्रीति, साधना, चांदनी, निशा, अंजनी, भूजल, शीतल एवं आकाश ने गीत-संगीत प्रस्तुत किए।स्वागत स्वामी विवेकानंद ईकाई अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा ने किया, संचालन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने तथा आभार अटल बिहारी वाजपेयी ईकाई अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने व्यक्त किया। गौतम बुद्ध ईकाई के डॉ. संजय कुमार शर्मा सहित डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. मुकुलेश्वरी गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. रंजना, डॉ. भास्कर, डॉ. पूजा द्विवेदी, डॉ. रीता, डॉ. यशवंत राव, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. प्रमोद, डॉ. विद्याचल, डॉ. संजय विश्वकर्मा, डॉ. चंद्रेश्वर, डॉ. मु. नईम, डॉ. चंद्रजीत, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. कमलेश, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. पुष्पा त्रिपाठी, डॉ. अनुपमा, डॉ. रम्या, डॉ. बद्रीनाथ, डॉ. अरुण एवं डॉ. अनिरुद्ध उपस्थित रहे।
एनएसएस शिविर का भव्य समापन, स्वयंसेवकों ने किया साफ-सफाई अभियान










