पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
(चंदौली ) स्थानीय यूनियन बैंक द्वारा सेंट जॉन्स स्कूल, कटसीला के मैदान पर 15 मार्च, रविवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
इस मैत्री मैच का आयोजन, क्षेत्रीय कार्यालय यूनियन बैंक चन्दौली द्वारा खेल प्रतियोगिता उमंग 2025–26 के अंतर्गत किया गया। इस मैच को इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस एवं एस यू डी(SUD) लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्रायोजित किया गया था।
इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य टीम भावना को मजबूत करना, आपसी सहयोग बढ़ाना और स्वस्थ खेल वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। मैच में यूनियन बैंक चंदौली क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के माध्यम से आपसी समन्वय को मजबूत किया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच सौहार्द, आपसी तालमेल और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे कर्मचारियों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।










