गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा ने जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की । इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया जिनकी सोच और संकल्प ने युवाओं से लेकर समाजसेवियों तक एक मंच पर लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने कहा कि बच्चे आने वाले स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और विकसित भारत के भविष्य हैं। जब तक बच्चे प्रतिदिन योग व्यायाम कोई खेल कूद के साथ साथ आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल नहीं करते तब तक भदोही साइकिलिंग क्लब का मिशन अधूरा है। आगे उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए अपने परिवार की तरक्की के लिए प्रतिदिन आधे घंटे का योग व्यायाम करें।
क्लब के सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि शरीर के साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल बहुत जरूरी है। प्रतिदिन योग व्यायाम के साथ आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें जिससे मोटरसाइकिल और कार से निकलने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सके।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक एस एस यादव और समाजसेवी बेचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रा आरंभ होकर फूलबाग, सोनखरी, हरिहरपुर, बैदाखास, चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए फूलबाग ज्ञानपुर रोड पर इसका समापन हुआ ।
साइकिल यात्रा में जय प्रकाश दुबे, पंकज सिंह, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, परवेज खान, अश्वनि चौधरी, जगदीश यादव, संदीप बिंद, रितिक कनौजिया, श्याम सुंदर बिंद, सरफराज अहमद, अनुज चौधरी, आशीष बिंद, कार्तिक सुनील, लक्ष्य सिंह, अजहान खान, उज्जवल गुप्ता, ताहा खान, आर्यन यादव, अबू हुरैरा, आनंद बिंद, अभी कनौजिया, रोहित बिंद, अंश बिंद, आदर्श बिंद, फैज आलम, अनुराग कुमार, रितिका कनौजिया, संजय चौधरी, हिमांशु बिंद, चंद्र शेखर चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।










